top of page

4B FOUNDATION ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया ।


12 मार्च, 2023 को 4B फाउंडेशन ने सावित्रीबाई फुले के जीवन को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। उनके संघर्षों पर चर्चा हुई और उनके प्रयासों से आज महिलाएं समाज में सम्मान पाने में सफल हुई हैं।

नेटवर्क संगठनों के साथियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। संगठन ने "रिद्धि सिद्धि महिला स्वयं सहायता ग्रुप" नामक एक सेल्फ हेल्प ग्रुप शुरू किया है, जो महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए सहायता प्रदान करता है। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर चर्चा की गई थी।

इस मौके पर आए मेहमानों के वक्तव्य में शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। साथ ही महिला अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई ।


बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और अंत में सभी महिलाएं ने महिला दिवस की खुशी को जाहिर करते हुए सभी जम कर नाचे।


और भावना के साथ सभी लौटे की सभी एक दूसरे के सुख और दुख में हमेशा शामिल रहेंगे।


Commentaires


bottom of page